खगडि़या, सितम्बर 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन की मांग को लेकर शिक्षक शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भेज रहे हैं। शिक्षक दिवस पर शिक्षक इसको लेकर अभियान चला रहा है। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण की मांग को लेकर पूरे बिहार में 'एक शिक्षक एक पत्र अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर अपनी मांग रख रहे हैं। सभी जिलों में शिक्षक अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। अभियान को मिल रहे व्यापक समर्थन से शिक्षकों की एकजुटता और अपनी मांग के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष अनिश सिंह के आह...