सातवें बड़े मंगलवार पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार पर लखीमपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। शहर के राजापुर लाहौरी नगर सरैया स्थित बालाजी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं शारदानगर स्थित संकट मोचन मंदिर पर भी दर्शन के लिए काफी दूर तक लोगों की लाइनें लगी दिखाई दीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर बजरंगबली को लड्डू, पेड़ा तथा अन्य मिष्ठान का प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.