सातवें नवरात्र पर हरिद्वार के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आज अष्टमी का होगा पूजन
हरिद्वार, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के सातवें दिन तीर्थनगरी हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां दुर्गा के जयकारों के बीच भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, दक्षिण काली मंदिर सहित विभिन्न शक्ति पीठों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की और मंदिरों में नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर भक्ति संगीत और भजनों से गूंजता रहा। इससे वातावरण भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.