अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निशमन विभाग की ओर से बुधवार को सातवें दिन जिले के 12 होटल-रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट किया गया। किसी भी होटल में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीरता नहीं दिखी। कहीं फायर फाइटिंग सिस्टम में कमी थी तो कहीं वायरिंग खराब थी। टीम ने सभी को नोटिस जारी करते हुए तय अवधि में कमियां सुधारने को कहा है। दिल्ली में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट हुआ था। चार जून से जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत रोजाना जिलेभर के होटलों, रेस्टोरेंट, क्लब आदि में अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता, प्रशिक्षण, मॉकड्रिल, इवेक्यूएशन ड्रिल आदि आयोजित करके व्यवस्था देखी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सातवें दिन 12 होटल-रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट, सभी में कमियां इसमें छह दिन मे...