चक्रधरपुर, मई 12 -- मनोहरपुर। विगत एक सप्ताह पहले सारंडा के कोलबोंगा के पास घायल हुए हाथी का सोमवार को सातवें दिन भी इलाज किया गया। इस मौके पर हाथी को सब्जियों के साथ दवा खिलाई गई और जरूरी इंजेक्शन दिया गया। जानकारी के अनुसार उसे रोजाना एक से डेढ़ क्विंटल सब्जी और अन्य चीजें खाने को दी जा रही है। हालांकि उसकी गतिविधि काफी सीमित है। साथ ही वह अपने इलाज में विभाग के लोगों को सहयोग भी कर रहा है। सोमवार को उसे विभाग के लोगों ने नहाया भी है। इसके बावजूद उसके स्वस्थ होने की गारंटी अभी किसी के पास नहीं है। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक घर को क्षतिग्रस्त किया गौरतलब है कि विगत करीबन 3 सप्ताह पहले सारंडा जंगल के किसी जगह पर उक्त हाथी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं एक साल में अब तक कुल 5 हाथियों...