भागलपुर, मई 5 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत घटना के सात दिन बाद भी नाजुक बनी हुई है। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके शरीर में अब भी दो गोलियां फंसी हुई हैं। एक छाती के पास और दूसरी सिर में। चिकित्सकों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने बताया कि ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर स्थिर नहीं रहने के कारण सर्जरी टाल दी गई है। यह भी पढ़ें- छठें दिन भी घायल मुख्य पार्षद की स्थिति बनी हुई है गंभीर घायल मुख्य पार्षद को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उन्हें लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.