उन्नाव, जनवरी 10 -- फतेपुर चौरासी। गांव उगू में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन गोपी गीत, कंस वध ,उद्धव गोपी संवाद, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह का वर्णन किया गया। कथावाचक आचार्य राम जी शुक्ला ने बताया पंच गीत भागवत के पांच प्राण हैं, जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। कथा व्यास ने भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव गोपी संवाद द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारिका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। आचार्य ने कहा कि जीव और ब्रह्मा के मिलने को ही महारास कहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.