औरैया, फरवरी 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव फकीरेपुरवा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथावाचक शास्त्री लक्ष्मी यादव ने सप्तम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, गीता उपदेश और धर्म स्थापना के प्रसंगों का ओजस्वी एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर सत्य और धर्म की स्थापना करते हैं। श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, नीति और कर्तव्य का संदेश देता है, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.