नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Gold ETF news: गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच जनवरी के महीने में निवेशकों का गोल्ड ETF की ओर जबरदस्त रुझान बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि गोल्ड ETF में निवेश में तेज उछाल आया और यह 11,647 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक होकर 24,040 करोड़ रुपये हो गया। उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली बार गोल्ड ETF (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) में निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड से मामूली अधिक रहा, जिसमें जनवरी में 24,028.6 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इस ताजा निवेश के साथ चालू वित्त वर्ष 2025-26 में गोल्ड ईटीएफ में कुल फ्लो करीब 61,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड के अधिकारी उमेश शर्मा ने कहा कि जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश अन्य प्रमुख...