नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत में चीनी की कीमतों में लगातार हो रही तेज बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने करीब एक दशक बाद पहली बार कच्ची चीनी के आयात का रास्ता खोल दिया है। इसके तहत 31 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी यानी रॉ शुगर का आयात बिना कस्टम ड्यूटी के किया जा सकेगा। सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब देश में चीनी की सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है और पिछले दो महीनों में घरेलू चीनी की कीमतें करीब 40% तक बढ़ चुकी हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कीमतों में इस तेजी ने सरकार और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में 'हरियाली', सेंसेक्स 628 अंक की बढ़त के साथ बंद यह भी पढ़ें- विजय शेखर शर्मा की कंपनी ने बेचे Paytm के 1.92 करोड़ शेयर, आपका है दांव? डायरेक्टोरेट जनरल...