सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन, सतत विकास पर मंथन
गोड्डा, जुलाई 8 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय गोड्डा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। पारंपरिक ज्ञान और सतत विकास विषय पर आयोजित इस सेमिनार का आयोजन डी.एस. कॉलेज गोगरी (मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार) तथा वेराबे विश्वविद्यालय, इथियोपिया के सहयोग से किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री एवं महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत की पारंपरिक ज्ञान परंपरा आज भी समाज और पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने आधुनिक विकास के साथ पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) सरोज कुमार वर्मा ने की, जबकि प्रो. (डॉ.) मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.