आजमगढ़, जून 24 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को कस्बे के इमाम बारगाह काजी साहब और इमाम बारगाह दरबारे जेहरा से सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकला। जुलूस में भारी संख्या में अजादारों ने शामिल होकर अलम के साथ सीनाजनी की। दोनों जुलूस कदीमी रास्ते से होते हुए कस्बे के ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सामने दरिया वाले इमाम चौक पर मिले। यह भी पढ़ें- मोहर्रम माह की सात तारीख को पहासू निकाला अलम का जुलूसमजलिस का आयोजन जुलूस से पहले निजामाबाद कस्बे के इमाम बारगाह में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सुल्तान ने सातवीं मोहर्रम की तारीख का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह तारीख है जब इमाम हुसैन के बच्चों पर यजीदी फौज ने जुल्म किया था। यहां तक कि छह महीने के बच्चे अली असगर को भी हुरमुला ने प्यासा शहीद कर दिया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन के भाई अब्बास ने बच्चों क...