बरेली, जनवरी 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग (शकुंतला देवी की स्मृति में) का आयोजन 23 से 30 जनवरी तक निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम डोहरा रोड पर होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। बताया कि लीग का शुभारंभ 23 जनवरी को सुबह नौ बजे होगा। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिनमें स्थानीय टीमें भी शामिल हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की प्राइजमनी दी जाएगी। सभी टीमें कलर किट में खेलेंगी, जो आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। लीग बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है। वार्ता में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के ओपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.