फतेहपुर, मई 8 -- चौडगरा। संत शिरोमणि शोभन सरकार की शुक्रवार को सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। भक्तों ने उनके आश्रम दुधीकगार में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया। बाद में शोभन सरकार के शिष्य मौनी सरकार ने कन्या पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। सुबह दस बजे कन्या पूजन के साथ सदगुरू आश्रम व पंचवटी आश्रम पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के साथ ही कीर्तन भजन होता रहा। लोगों के पूजा पाठ कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभन सरकार के शिष्य मौनी सरकार के दर्शन करने का लोगों का ताता लगा रहा। देर रात तक दूधीकगार, भावनखेड़ा, नूरपुर, जुगुतखेड़ा, गोविंदपुर, मवैया सहित आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर धर्मेंद्र पुजारी, राजकरण सिंह चौहान, शैलेश सिंह, मनीष चौहान, संगीत सिंह, श्रवण सिंह, संतराम निषाद, बबलू यादव, कामता यादव सहित अन्य भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.