मोतिहारी, मार्च 19 -- पकड़ीदयाल, निसं। थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत के मझार गांव वार्ड 16 गोढिया टोला के एक सातवीं कक्षा के छात्र की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से गुरुवार को मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के गोढिया टोला निवासी रामबालक सहनी के पुत्र मिंटू कुमार (14) था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पंचायत के मुखिया विरेंद्र सहनी मृतक के बाबा बौध सहनी ने बताया कि चैत्र नवरात्र को लेकर लोटहा बाजार से कलश यात्रा निकाली थी, जिसमें गांव के बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे सभी शामिल थे। यज्ञ स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर बूढ़ी गंडक नदी के तट पर कलश यात्रा पहुंची। कुछ बच्चे अपने साथियों के साथ बूढी गंडक नदी में स्नान करने चले गए। गहरे पानी में जाने से मिंटू कुमार लापता हो गया। कड़े मशक्कत के बाद 2 घंटे के बाद किशोर का शव मिला। दारोगा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.