मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जो बच्चे जोड़ घटाव भी सही से नहीं कर पा रहे, उनसे आयत से संबंधित सवाल पूछे गये। सरकारी स्कूलों में चल रही त्रैमासिक परीक्षा में कक्षा तीन के बच्चों से सवाल पूछा गया कि प्रत्येक वर्ग एक आयत भी होता है। इस सवाल को देख शिक्षक भी परेशान रहे कि यह बच्चे कैसे बता पाएंगे।

परीक्षा की कठिनाइयाँ शिक्षकों ने कहा कि कक्षा तीन में यह टॉपिक नहीं है। यह सवाल छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों को पढ़ना है। गुरुवार को गणित के पेपर में कक्षा तीन, चार के बच्चे सही से जोड़-घटाव भी नहीं कर पा रहे थे। अधिकांश बच्चे सही और गलत वाले सवाल में टिक लगाकर बैठे थे।

बदहाल परीक्षा व्यवस्था त्रैमासिक परीक्षा के तीसरे दिन गणित के पेपर में कक्षा तीन से आठवीं के बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में व्यवस्था भी बदहाल दिखी। सैकड़ों बच्च...