सातनपुर मंडी में फूटा आलू किसानों का गुस्सा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सातनपुर मंडी में मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सरकारी आलू खरीद केंद्र पर बीस दिन में एक किलो आलू भी न खरीदे जाने से नाराज किसानों ने किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार पर क्रूर मजाक करने का आरोप लगाते हुये कहा कि न्याय न मिला तो सत्याग्रह किया जायेगा। 28 अप्रैल को सातनपुर मंडी में सरकारी खरीद केंद्र का शुभारंभ हुआ था। इस अवधि में केंद्र 20 दिन खुला रहा। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इन बीस दिनों में किसानों का एक किलो भी आलू नहीं खरीदा गया। सरकार की ओर से 650 रुपये प्रति कुंतल भाव तय किये गये थे। इससे आशा बंधी थी लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया।
सरकारी खरीद की हालत पर बिफरे किसान किसान नेताओं ने मांग उठायी कि आलू पर आधारित उद्योग की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.