फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में आलू की आवक हो रही है। यह आवक डंप आलू की होने के कारण इसमें खराब निकल रहा है। आलू बिक्री के बाद खराब आलू फेंक दिया जाता है। इसकी हर रोज सफाई कराई जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होने से मंडी में खराब पड़े आलू सड़ांध मार रहे हैं इससे किसानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निचले हिस्सों में पानी भी भर गया इससे दलदल सा हो गया है। किसानों और व्यापारियों ने बताया कि प्रतिदिन खराब आलू उठवाया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है। यह भी पढ़ें- जिले में लगातार आंधी तूफान ने आम की फसल को किया क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.