फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में अब आलू की बिक्री सुबह आठ बजे से पहले नहीं होगी। मंडी में आलू की बिक्री करने पहुंचने वाले किसानों को 6 आर रसीद दी जाएगी। व्यापारी अब आढ़तियों को 15 दिन में खरीदे गए आलू का भुगतान करेंगे। यह निर्णय आढ़तियों की बैठक में लिए गए। शुक्रवार को सातनपुर मंडी में आढ़तियों और व्यापारियों की बैठक हुई। लेकिन अधिकतर व्यापारी बैठक से दूरी बनाए हुए थे। आढ़तियों ने बैठक में कई महत्पूर्ण निर्णय लिए। इसमें सबसे मुख्य रहा कि अब आलू की बिक्री आठ बजे से पहले नहीं होगी। अभी तक मंडी में आलू की बिक्री छह से सात बजे से शुरू हो जाती थी। इससे आलू का आंकलन नहीं हो पाता। बैठक में कहा गया आठ बजे पहले आलू की बोली लगाई जाएगी जो भाव तय होगा उसके बाद ही आलू की खरीद शुरू होगी। इसपर सभी ने सहमति दी है। मंडी में आलू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.