लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के साढ़े पांच माह बीत गए परन्तु अब तक शिक्षकों के कैशलेस इलाज का शासनादेश जारी नहीं किया जा सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को कैशलेस सुविधा दिलाए जाने का ऐलान किया था। अब तक शासनादेश तक नहीं होने से शिक्षकों से लेकर शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने तो इस मामले में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संघ की लगातार मांग के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया था लेकिन उसके क्रियावयन ...