बाराबंकी, जनवरी 4 -- कोठी। थाना क्षेत्र के मांदूपुर मजरे बीबीपुर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर रविवार पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने साढू के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौटा था। कोठी थाना क्षेत्र के मांदूपुर मजरे बीबीपुर गांव निवासी उदयराज लोनिया उर्फ उदल (32) पुत्र ननकऊ का शव रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से कुछ दूर साड़ी के फंदे से पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ननकऊ के मुताबिक शनिवार की शाम को वह पत्नी के साथ अपने साढू के घर डफरापुर गांव में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने गये थे। वहां से लौटने पर वह आक्रोशित था। रात में घर पर था। मगर रविवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला है। प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.