फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 91 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुर्गा वाजीरा, जिला ढेंकनाल ओडिशा निवासी मनोज के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनोज ने बैंक खाताधारक मोहम्मद अफजल के नाम से एक फर्जी फर्म के दो चालू खाते खुलवाये थे और उन खातों को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से आगे ठगों को दे दिया था। ठगों द्वारा उसके पास एक एपीके फाइल भेजी जाती थी, जिसको वह अफजल के पास भेजता था। आरोपी अफजल द्वारा फाइल खोलते करते ही ठगों को अफजल के मोबाइल का नियंत्रण मिल जाता था, जिससे इस खाते में आये हुए ठगी के रुपयों को आगे ट्रांसफर कर दिया जाता था। आरोपी अफजल के एक बैंक खाते में ठगी के लगभग 20 लाख रुपये तो दूसरे बैंक खाते मे...