साढ़े 47 लीटर देसी शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 29 -- खोदावन्दपुर ,निज संवाददाता। खोदावंदपुर पुलिस ने साढ़े 47 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ पर खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप पुलिस को एक ई रिक्शा पर गैलन में भरी यह देसी शराब मिली। ई रिक्शा चेरियाबरियारपुर से तारा चौक की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई । थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ई रिक्शा से देशी शराब ले जाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए शराब कारोबारी युवकों की पहचान सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड नं 4 निवासी अवधेश रजक के पुत्र मनीष कुमार ,फफौत पंचायत के तारा गांव स्थित वार्ड नं 9 निवासी संतोष कुमार के पुत्र रक्षित कुमार तथा चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.