भागलपुर, मई 7 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ थाना क्षेत्र की धांधी बेलारी पंचायत स्थित झोझी मुसहरी में बाथ पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर साढ़े 23 लीटर देसी शराब बरामद किया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया की झोझी मुसहरी से साढ़े 23 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय भेजा जाएगा। इधर सुल्तानगंज पुलिस ने अपर रोड से वारंटी शशि कुमार साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.