फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने साढ़े 17 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में अलीगढ़ में छापेमारी कर दो बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियोंसे पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाएगी। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ की उदयवीर कॉलोनी निवासी कौशल आनंद और डिफेंस कंपाउंड निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी कौशल आनंद प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। दोनों आरोपियों ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। इन बैंक खातों में ठगी की रकम में से साढ़े सात लाख रुपये आए थे। मामले के जांच अधिकारी सतेंद्र सहरावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि साइबर अपराध सेंट्...