मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। गोरखपुर रेलमंडल में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली स्थापना को लेकर जारी काम की वजह से उत्तर बिहार आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को मुजफ्फरपुर आने वाली दो स्पेशल समेत आठ से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। नई दिल्ली-दरभंगा 02570 स्पेशल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 14.37 घंटे की देरी से आयी। वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली 02569 स्पेशल 12.23 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 04652 अमृतसर जयनगर स्पेशल जंक्शन पर 6.53 घंटे, 14604 जनसाधारण अमृतसर नरपतगंज एक्सप्रेस 7.36 घंटे, 12203 सहरसा अमृतसर गरीबरथ 3.37 घंटे, 13020 बाघ एक्सप्रेस 2.33 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 2.33 घंटे और 12524 आनंद विहार न्यू जलपाई्रगुड़ी एक्सप्रेस 3.48 घंटे की देरी से आयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.