आगरा, अगस्त 3 -- साढ़े 13 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-5 शिवानी त्यागी ने न्यू चिराग हार्डवेयर, रामगढ़ कैमूर विहार के संचालक संतोष शाह को तलब किया है। अदालत ने उन्हें 31 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। गुंजन पॉलिप्लास्ट के कन्हैया लाल अग्रवाल निवासी कटरा वजीर खां, रामबाग ने अधिवक्ता के माध्यम से परिवाद दायर किया। आरोप है कि संतोष शाह ने उनकी फर्म से यूपीवीसी पाइप खरीदे थे और भुगतान के लिए साढ़े 13 लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक अनादृत (डिसऑनर) हो गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपित को तलब करने के आदेश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...