आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय अफसरों ने बुधवार को शहर से सटे सेहदा में छापेमारी कर साढ़े तेरह क्विंटल दूषित खोवा, पनीर और काजू की बर्फी नष्ट कराई। सहायक आयुक्त खाद्य सुशील मिश्रा ने बताया कि होली पर मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा बुधवार को शहर से सटे सेहदा स्थित पनीर और भंडारण इकाई में छापेमारी की गई। यहां से आगरा से खोवा और पनीर मंगाई गई थी। जांच के लिए सभी का नमूना लिया गया। मिलावट के संदेह पर लगभग 548 किग्रा खोवा (अनुमानित मूल्य 164400), 149 किग्रा पनीर (अनुमानित मूल्य 44700), 24 किग्रा काजू बर्फी (अनुमानित मूल्य 19200) और 648 किग्रा स्पेशल बर्फी (अनुमानित मूल्य 99200) नष्ट कराई। एक अन्य ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.