मुजफ्फरपुर, नवम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आधे से अधिक पूजा और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बंद हो चुका है। रेलवे ट्रैफिक नियमित होने को है, फिर भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। रविवार को मुजफ्फरपुर आने वाली और यहां गुजरने वाली 10 से अधिक ट्रेनें एक से साढ़े 12 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। 04098 हसनपुर रोड एसी स्पेशल सर्वाधिक 12.20 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। वहीं, 15048 गोरखपुर कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 1.09 घंटे, 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्स. 2.26 घंटे, 04450 दरभंगा फेस्टिवल 4.41 घंटे, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 1.12 घंटे, 02570 नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल 11.28 घंटे, 19484 सहरसा-अहमदाबाद 1.05 और 04097 हसनपुर रोड एसी स्पेशल 6.56 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...