गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को 57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया तस्कर दिल्ली से मादक पदार्थ लाते था और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई करता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की एक खेप दिल्ली से महाराजपुर आने वाली है। पुलिस ने महाराजपुर खंडहर सिनेमा हॉल से शोहेल खान उर्फ मोंटी निवासी भोवापुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में शोहेल ने बताया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी ...