साढ़े सात हजार घूस लेते डीएफओ का स्टेनो गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। हरबंशपुर स्थित कार्यालय से मंगलवार अपराह्न एंटी करप्शन टीम ने डीएफओ के स्टेनो को साढ़े सात हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वह हरा पेड़ काटने के लिए अनुमति देने के नाम पर रुपये ले रहा था। मुबारकपुर कस्बे के अलीनगर मोहल्ला निवासी मनोज विश्वकर्मा ने वन विभाग से पेड़ कटवाने की परमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवदेन किया था। इसके बाद उन्होंने डीएफओ कार्यालय में संपर्क किया। स्टोनो कपिलदेव यादव निवासी तिवारीपुर थाना सिधारी अनुमति देने के नाम पर 7500 रुपये की मांग कर रहा था। इस पर मनोज ने एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की। आरोप की सत्यता पर स्टेनो को पकड़ने की योजना बनाई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, हरिबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.