बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ती गर्मी और चल रही लू को देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय अब सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शिक्षक और कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक उपस्थित रहेंगे। बीएसए की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आठवीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.