पूर्णिया, जून 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के सखुआ टोल स्थित तनुजा ट्रेडिंग से करीब 7.44 लाख रुपये मूल्य के मक्का के साथ गायब हुआ ट्रक 36 दिन बाद वैशाली जिले के कटहरवा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। ट्रक की बरामदगी कटहरवा थाना पुलिस के सहयोग से चेहरा कनाम गांव में की गई। जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को 36 टन 120 किलोग्राम मक्का लोड कर ट्रक जनता फूड मिल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ था लेकिन निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने के बजाय रास्ते से ही गायब हो गया था। मामले को लेकर धमदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तनुजा ट्रेडिंग के सह-संचालक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वे लोग ट्रक मालिक मो. कैफ उद्दीन के गांव चेहरा कनाम पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि एक ट्रक को हाल ही में रंग-रोगन कर उसका नंबर बदल दिया ग...