साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
बांदा, अगस्त 28 -- बांदा। बिसंडा थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घूम-घूम कर गांवों में स्मैक बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसका साथी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। मौके से तलाशी में 47.1 ग्राम स्मैक व बाइक मिली है। स्मैक की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी और बिलगांव पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस टीम रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति गांव-गांव घूमकर स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने बिलगांव-खुरहंड मार्ग पर गिरवां थाने के सहेवा गांव निवासी तस्कर धर्मराज पुत्र बच्चा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.