बदायूं, अप्रैल 1 -- सदर विधानसभा के क्षेत्र के 14 गांवों में सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गयी है। शासन ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 5.50 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। इसमें से एक करोड़ 19 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिली है। सदर विधायक विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए उनके द्वारा लगातार विकास के लिए शासन से बजट दिलाया जा रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव प्रमुख सड़कों से जुड़े हुये हैं, जो सड़कें खस्ताहाल हैं उनके पुनर्निर्माण के लिए विधायक ने शासन को प्रस्ताव दिया था। इस क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत क्षेत्र के 14 गांवों की सड़कों के लिये सरकार ने 5.5 करोड़ मंजूर किये हैं। विधायक ने बताया कि टेंडर प्रकिया...