इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बुधवार को यह सूची जारी कर दी गई है । इसके अनुसार जिले में पंचायत चुनाव में 9 लाख 51 हजार 272 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में घटाने बढ़ाने के बाद 6 लाख 739 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है और अंतिम सूची के अनुसार अब जिले में 9 लाख 51 हजार 272 मतदाता हैं। जिले मे 469 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें ग्राम प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाना है । इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत की 24 सदस्यों के लिए भी चुनाव कराया जाता है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 44898 मतदाता बढ़े जिले में आठ ब्लॉक हैं इन सभी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होता है। य...