साढ़े नौ लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 17 -- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और नकद बरामद की है। स्मैक की बाजार में कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 16 मई को ज्वालापुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल के पास युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शालिम निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.