प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- लालगोपालगंज(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्य के अतिरिक्त घंटे पूरे होने का हवाला देते हुए लोको पायलट ने मालगाड़ी आगे ले जाने से इनकार कर दिया। सिग्नल हरा होने के कारण जेठवारा रोड स्थित रेलवे फाटक बंद रहा और क्रॉसिंग पर सवा घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार गार्ड सुशील यादव और लोको पायलट अमरनाथ मालगाड़ी लेकर मंगलवार सुबह सुबह साढ़े ग्यारह लालगोपालगंज स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद 11:35 बजे लाइन संख्या एक से इंटरसिटी ट्रेन के क्रॉस होने के पश्चात लोअर सिग्नल भी मिल गया, इसके बावजूद लोको पायलट ने मालगाड़ी को आगे नहीं बढ़ाया। इससे क्रॉसिंग फाटक बंद ही रहा। लोको पायलट ने स्टेशन प्रशासन को बताया कि उसकी ड्यूटी आठ घंटे की निर्धारित है, जबकि वह नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.