फिरोजाबाद, मई 7 -- थाना टूंडला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त को साढे नौ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। थाना पुलिस को सूचना दी कि एक युवक जो सेंट्रल कालोनी में खाली मैदान में झाड़ियों में बने पुराने मंदिर के पास खड़ा है, उसके पास गांजा है, जो गांजा को किसी को बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक थैला के साथ खड़ा मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले में 931 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े अभियुक्त ने अपना नाम सुमित पुत्र अशोक कुमार निवासी सरस्वती नगर टूंडला बताया है, जिसे पुलिस ने जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...