साढ़े दस घंटे खुलने के बाद फिर बंद हुए काउंटर
रिषिकेष, मई 24 -- चारधाम में यात्रा में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचाने से रविवार को एक बार फिर ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करना पड़ा। इससे पहले शनिवार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा था। रविवार सुबह छह बजे से शुरू हुआ पंजीकरण अपरान्ह 3.30 बजे फिर से बंद करना पड़ा। प्रशासन की ओर से पंजीकरण बंद करने के पीछे धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करना अहम कारण बताया गया है। ऋषिकेश में सोमवार सुबह सात बजे से फिर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा। शनिवार को पंजीकरण बंद होने के कारण रविवार तड़के पांच बजे से ही चारधाम ट्रांजिट केंद्र में यात्री ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कतारों में लग गए थे। काउंटर खुलते ही यात्रियों की कतार और भी लंबी हो गई। ट्रांजिट केंद्र के 24 काउंटरों पर यात्री लाइन में लगे दिखे। यही स्थिति यात्रा बस अड्डे पर संचालित छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.