प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम से अगर एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का मिलान किया जाए तो कई सीटों पर अगले चुनाव में सियासी समीकरण में बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। हर सीट पर नाम कटने वालों की संख्या अधिक है, जबकि जीत हार का अंतर काफी कम था। अब हंडिया विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो 2022 के विस चुनाव में सपा के हाकिम लाल बिंद ने निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह को 3543 मतों से हराया था। वहीं अक्तूबर 2025 की सूची से शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में इस विधानसभा क्षेत्र से 64,980 वोटरों के नाम कट गए हैं। यानी 18 गुना से अधिक वोटर यहां से कट गए हैं।बात सोरांव विधानसभा क्षेत्र की करें तो सपा की गीता शास्त्री ने अपना दल एस के डॉ. जमुना प्रसाद को 5884 मतों से शिकस्त दी थी, अब यहां पर ...