गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। मिलेनियम सिटी के बुनियादी ढांचा को मजबूत करने में करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि से पानी, सीवर की पाइपलाइन के अलावा मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह रिपोर्ट नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर की है। स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण का मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चार मंजिला मकान बनने से आबादी बढ़ गई है। इससे बुनियादी ढांचा प्रभावित हो गया है। न्यायालय में दायर रिपोर्ट में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना बनाई जा चुकी है। पेयजल सप्लाई को बेहतर करने के लिए करीब एक हजार 84 करोड़ रुपये, सीवर लाइन को दुरुस्त करने में करीब 375 कर...