प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रयागराज परिक्षेत्र में संविदा परिचालकों के 450 पद साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी पूरी तरह नहीं भर सका है। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के बावजूद अब तक न तो सभी पदों पर नियुक्ति हो सकी और न ही स्थायित्व बन पाया। स्थिति यह है कि चयनित अभ्यर्थियों के लगातार जॉब छोड़ने से आज भी करीब 50 सीटें खाली पड़ी हैं। रोडवेज ने वर्ष 2022 में संविदा आधार पर परिचालकों की भर्ती शुरू की थी। नियुक्ति की प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिसमें मेरिट के आधार पर चयन का दावा किया जाता है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। अब तक 102 से अधिक संविदा परिचालक नौकरी छोड़ चुके हैं, जिससे विभाग को बार-बार नई नियुक्तियों की प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.