प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उमेश पाल हत्याकांड में करीब साढ़े तीन साल से फरार पांच लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान की गिरफ्तारी ने पुलिस की पड़ताल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अरमान को पकड़ने के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस से लेकर एसटीएफ और खुफिया तंत्र तक सक्रिय था, वह प्रयागराज से करीब 350 किमी दूर गया जनपद (बिहार प्रांत) की जेल में बंद मिला। सवाल यह है कि जब अरमान का मूल पता गया था तो पुलिस उसकी तलाश वहां तक क्यों नहीं कर सकी? 24 फरवरी 2023 को धूमनगंज में उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हत्या के बाद अरमान का नाम भी प्रमुख आरोपितों में सामने आया था। यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड: 3.5 साल बाद खुला 350 किमी दूर छिपा राज, यूपी पुलिस पर उठे सवाल यूपी पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश के ...