साढ़े तीन साल बाद प्रयागराज पहुंचा पांच लाख का इनामी अरमान
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पांच लाख रुपये के इनामी मोहम्मद अरमान को करीब साढ़े तीन साल बाद सोमवार को प्रयागराज लाया गया। बिहार की गयाजी जिले की जेल में एक अन्य आपराधिक मामले में बंद अरमान को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की विशेष एससी-एसटी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस उसे वापस गयाजी की जिला जेल ले गई। प्रयागराज पुलिस अब मंगलवार को अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्यायिक अभिरक्षा में अरमान का बयान दर्ज करने की अनुमति मांगेगी। इसके साथ ही विवेचना से जुड़ी अन्य कार्रवाई के लिए भी अनुमति मांगी जाएगी。 यह भी पढ़ें- अतीक गैंग के शूटर को गया जी से प्रयागराज ले गई यूपी पुलिस, पांच लाख का इनामी है अरमानअरमान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.