साढ़े तीन वर्षों में चोरी करने वाले 450 गिरोह पकड़े
नोएडा, जून 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिला पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी की वारदातें रोकने के लिए पिछले साढ़े तीन वर्षों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 450 गिरोह का पर्दाफाश कर 4823 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक चोरी के 3180 मामलों का खुलासा किया गया। इसके लिए थाना पुलिस, क्राइम रिस्पॉन्स टीम, सर्विलेंस सेल और अन्य विशेष इकाइयों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलेंस और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल कर कई बड़े गिरोह को पकड़ा। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 1681 चोरी या लूटे गए वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू सामान और नगदी बरामद की गई। बरामद संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 47...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.