मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में कूड़ा उठाव से लेकर निष्पादन तक का काम सुस्त है। कूड़ा प्रबंधन के लिए सात साल पहले 2018 में राज्य में पहली बार कचरा से खाद बनाने को शहर में खोला गया कंपोस्ट पिट (कचरा प्रबंधन सह जैविक खाद उत्पादन व बिक्री केंद्र) का मॉडल फेल हो चुका है। दो साल पहले राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में कचरा निष्पादन में निगम को शून्य अंक मिलने के बावजूद कूड़ा निष्पादन की बड़ी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी है। शहर से रोज 214.54 टन कचरा निकलता है पर निष्पादन की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। इस कारण रौतनिया स्थित निगम के डंपिंग सेंटर में साढ़े तीन लाख टन से अधिक कूड़े का पहाड़ जमा हो गया है। तीन साल से निष्पादन बंद है। इसको लेकर टेंडर फाइनल होने के बाद तकनीकी पेच फंसा है। इसे चालू होने में जून 2026 तक का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.