साढ़े तीन लाख के आभूषण व नकदी के साथ दो शातिर गिरफ्तार
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की चार घटनाओं का थाना नगर, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। टीम ने दो शातिरों को दबोचा है, इनमें एक चोरी के जेवरात खरीदने वाला देवरिया जनपद का सोनार भी शामिल है। इनके कब्जे से करीब 3.67 लाख रुपये का 25 ग्राम गलाया गया सोना, दो जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक अंगूठी, पांच कील, 30,500 रुपया कैश और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को धरपकड़ की जानकारी देते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि इस गिरोह का एक शातिर आरोपी कृष्ण चन्द सोनी निवासी नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती, वर्तमान में जेल में बंद है। उसी की जमानत के लिए चोरी कर एकत्र किए गए जेवरों को बेचने के लिए उसका साथी सूरज कुमार सोनी निवासी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.