साढ़े तीन माह बाद एसएसपी के आदेश पर मुकदमा
बुलंदशहर, जून 27 -- क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी राकेश कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 11 मार्च की रात को उसका पुत्र यश राघव वैर से बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सिकंदराबाद रोड़ पर नंगला गोविंदपुर भट्ठे के पास पहुंची।तभी तेज गति व लापरवाही से कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उसे गंभीर चोंटे आई। उपचार कराने के दौरान देरी होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। परंतु पुलिस ने घटना को अधिक समय होने की बात कहकर टरका दिया। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.