देहरादून, मार्च 22 -- नशे में वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग पर फोकस कर शनिवार रात दून में चले साढ़े तीन घंटे के चेकिंग अभियान में 218 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इनमें 84 वाहनों को पुलिस ने मौके पर सीज कर दिया। 57 वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए और 77 लोगों का मौके पर चालान करते हुए 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर शनिवार रात 7:30 बजे से रात 11 बजे तक यह औचक चेकिंग अभियान चला। शनिवार को वीक एंड के चलते अधिक लोगों के नशे में वाहन चलाने की संभावना होती है। एसएसपी के निर्देश पर सभी सर्किल के सीओ के साथ ही थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज अपनी टीमों को लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान यह यह बड़ी कार्रवाई सामने आई। एसएसपी ने बताया कि इस तरह का औचक चेकिंग अभियान प्वाइंट बदलकर आए दिन चलाया जाएगा। ताकि, लोग सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.